प्रिय पाठक! आज हम सलातुल हाजत क्या है? हाजत की नमाज़ कैसे पढ़ें?-सलातुल हाजत अदा करने का तरीका क्या है? इस बारे में चर्चा करेंगे।
सलातुल हाजत क्या है?-Salatul Hajat 2025
सलातुल हाजत क्या है? हाजत की नमाज़ कैसे पढ़ें-Salatul Hajat 2025
क्या सलातुल हज नाम की कोई नमाज़ होती है? अगर हाँ, तो पढ़ने का नियम क्या है?
अपने या किसी अन्य की जायज़ हाजत (आवश्यकता) को पूरा करने के लिए जो नमाज़ पढ़ी जाती है उसे “सलातुल हाजत” या आवश्यकता पूर्ति की नमाज़ कहा जाता है।
अपने या किसी ओर के लिए वैध (जायज़) इच्छा या आवश्यकता को पूरा करने के लिए, सही तरीके से वज़ू करना है फिर दो रकात नमाज़ पढ़नी है।
फिर अल्लाह की हम्द (प्रशंसा) और पैगम्बर सल्लल्लहु अलैहि वसल्लम पर दुरूद भेजने के बाद हाजत के लिए हदीस में वर्णित निचे दिए गए दुआ पढ़ें।
👉 निचे लिखी गई हदीस में उद्धृत हैं:
अब्दुल्लाह इब्न अबी औफ़ा (रज़ियल्लहु अन्हु) से रिवायत है कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया:
जिस आदमी को अल्लाह या आदम की संतान (लोगों) से कोई ज़रूरत हो तो उसे चाहिए कि वह
- सबसे पहले सही तरीके से वुज़ू करे, फिर दो रकअत (नफल) नमाज़ अदा करे,
- फिर वह अल्लाह की (हम्द) प्रशंसा करता है और अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) पर दुरूद भेजता है।
- फिर निम्नलिखित दुआ पढ़ें:👇🏿👇🏿👇🏿
अर्थ: अल्लाह के अलावा कोई माबूद (ईश्वर) नहीं, वह धैर्यवान और उदार है।
अर्श का मालिक, सर्वशक्तिमान अल्लाह, बहुत ही पाक व पवित्र है। सारी प्रशंसा अल्लाह के लिए है, जो सारे संसार का पालनहार है।
(ऐ अल्लाह!) मैं तुझसे तेरी रहमत पाने का ज़रिया चाहता हूँ, आपकी मगफिरत (क्षमा) का दृढ़ वादा, मैं हर अच्छे काम में समृद्धि और सभी बुरे कामों से हिफाज़त (सुरक्षा) चाहता हूँ।
हे महान उपकारकर्ता! मेरे हर गुनाह को माफ़ कर दिजिए, मेरी सारी चिंताएँ दूर कर दिजिए और मेरी उन जरूरतों और इच्छाओं को पूरा किजिए जो आपको राज़ी (संतुष्टि) देती हैं।
[सुनने तिर्मिज़ी, हदीस संख्या 479]
सलातुल हाजत क्या है? हाजत की नमाज़ कैसे पढ़ें-Salatul Hajat 2025
हाजत की नमाज़ कैसे पढ़ें-Salatul Hajat 2025
सलातुल हाजत क्या है? हाजत की नमाज़ कैसे पढ़ें-Salatul Hajat 2025
ऊपर दिया गया यही तरीका हदीस के अनुसार सलातुल हाजत (हाजत की नमाज़) और दुआ है। हाजत की नमाज़ इसी तरह अदा की जाती है।
इसके अलावा मशाइख (बुजुर्गों) के अनुभव में सलातुल हाजत अदा करने का एक तरीका यह भी मिलता है कि:
इशा की नमाज़ के बाद चार रकअत नमाज़ पढ़ें।
इस चार रकअत की नमाज़ की पहली रकअत में एक बार सूरह फ़ातिहा और तीन बार आयतुल कुर्सी पढ़ना है।
और बाकी तीन रकअतों में सूरह फातिहा के साथ एक एक बार सूरह इखलास (कुलहु अल्लाह), सूरह फलक और सूरह अन-नास पढ़ना है।
मशाइख़ (बुज़ुर्ग) हज़रात कहते हैं: अपने अनुभव में हमने देखा है कि इस तरह से नमाज़ पढ़ने से हमारी ज़रूरतें और इच्छाएँ पूरी होती थीं।
लेकिन, पहला तरीका ही हदीस के अनुसार है। दूसरा तरीका के लिए हदीस में कोई सबूत नहीं है।
والله اعلم بالصواب
Urdu Reference: Darul Uloom Deoband
सलातुल हाजत क्या है? हाजत की नमाज़ कैसे पढ़ें-Salatul Hajat 2025
👇🏿👇🏿👇🏿-:और पढ़ें:-👇🏿👇🏿👇🏿
👉: क्या इस्लाम तलवार के बल पर फैला है?

अस्सलामु अलैकुम।
प्यारे पाठको!
मेरा नाम मोहम्मद नजामुल हक है, मैं एक इस्लामी मदरसे का शिक्षक हूं।
मैं मदरसा शिक्षा के साथ-साथ ऑनलाइन इस्लामिक लेख भी लिखता हूं, ताकि लोगों को सही ज्ञान मिल सके।
आप हमारे साथ जुड़े रहें और सही जानकारी से लाभान्वित हों। यदि आपके पास कोई प्रश्न है या आप हमारी किसी गलती के बारे में सूचित करना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं, जज़ाकुमुल्लाहु खैरन।